CBSE: सीबीएसई ने छात्रों के लिए करियर गाइडेंस डैशबोर्ड और काउंसलिंग हब एंड स्पोक स्कूल मॉडल पहल शुरू की
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 06:46 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई की यह प्रमुख पहल शिक्षकों, काउंसलर और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच संस्थागत क्षमता निर्माण में मदद करेगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 7 अगस्त से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ‘करियर गाइडेंस डैशबोर्ड’ और ‘काउंसलिंग हब एवं स्पोक स्कूल मॉडल’ नामक दो पहल की शुरुआत की है। इनका उद्देश्य करियर मार्गदर्शन के लिए संस्थागत कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना और छात्रों में समग्र मनो-सामाजिक कल्याण का विकास करना है।
अधिकारियों ने बताया कि ये पहलें करियर संबंधी मार्गदर्शन के लिए संस्थागत तंत्रों को सुदृढ़ करेंगी और छात्रों के समग्र मनोसामाजिक कल्याण को बढ़ावा देंगी। सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा, ‘‘दोनों पहल विद्यालयों और छात्रों को लाभान्वित करने के लिए की गई हैं और इनमें हितधारकों की सक्रिय प्रतिक्रिया के जरिए सुधार किया जाता रहेगा।’’
अभिविन्यास-सह-संवाद सत्र के दौरान विशेषज्ञ दलों ने ‘करियर गाइडेंस डैशबोर्ड’ का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें इसके ‘यूजर इंटरफेस’, प्रमुख विशेषताओं और छात्रों एवं शिक्षकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा, ‘सीबीएसई काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल’ पर केंद्रित सत्र में इसके कार्यान्वयन के तरीके, स्कूल-स्तरीय जिम्मेदारियों और निगरानी तंत्र के बारे में बताया गया।
नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में आयोजित इस लॉन्च कार्यक्रम में देशभर के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के 500 से अधिक प्रधानाचार्य, काउंसलर, स्वास्थ्य शिक्षक और प्रमुख हितधारक शामिल हुए। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में सीबीएसई के अध्यक्ष, आईएएस राहुल सिंह, सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज सहित विभागाध्यक्ष और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, सीबीएसई की यह प्रमुख पहल शिक्षकों, काउंसलर और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच संस्थागत क्षमता निर्माण में मदद करेगी। इसमें कहा गया है कि ये परियोजनाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के दृष्टिकोण पर आधारित हैं। सीबीएसई ने कहा कि ये प्रयास, छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने तथा स्कूलों को समय पर तथा प्रभावी काउंसलिंग सहायता के लिए ढांचे से लैस करने के उसके व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।
प्रेस रिलीज के अनुसार, “करियर मार्गदर्शन डैशबोर्ड https://cbsecareerguidance.in/ पर उपलब्ध है। इसके अलावा, सीबीएसई काउंसलिंग हब और स्पोक मॉडल पर केंद्रित एक सत्र में इसके कार्यान्वयन ढांचे, स्कूल-स्तरीय ज़िम्मेदारियों और निगरानी तंत्र के बारे में बताया गया। यह मॉडल सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।”
(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार