CBSE Internal Grades 2025: सीबीएसई इंटरनल ग्रेड अपलोड विंडो सक्रिय, स्कूलों को जरूरी निर्देश
Saurabh Pandey | January 17, 2025 | 01:44 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को इंटरनल ग्रेड अपलोड करने के लिए विंडो सक्रिय कर दी है। इसके साथ ही सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां पूरे जोरों पर हैं और अधिकांश स्कूल प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और उसके लिए अंक अपलोड कर रहे हैं।
बारहवीं कक्षा के उम्मीदवारों के आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए 15 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 तक विंडो सक्रिय कर दी गई है। सीबीएसई ने इस संबंध में कहा है कि आपसे अनुरोध है कि अपलोड करने से पहले डेटा को बारीकी से सत्यापित करें और अपलोड किए जा रहे आंतरिक ग्रेड की शुद्धता सुनिश्चित करें।
स्कूलों को जरूरी निर्देश
सीबीएसई प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन/प्रोजेक्ट/आंतरिक ग्रेड के अंक प्रदान/अपलोड करते समय, यह सुनिश्चित करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि दिए गए/अपलोड किए गए अंक/ग्रेड सही हैं और सर्वर पर अपलोड होने के बाद अंक सही हैं। एक बार सर्वर पर अंक अपलोड कर दिए जाने के बाद किसी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CBSE Exam Dates 2025: परीक्षा तिथियां
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइंस का भी पालन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी