Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 11:42 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण की घोषणा कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों ctet.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 15 जून से 18 जून 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर सत्र के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा (D.El.Ed) या बीएड (B.Ed) जैसी संबंधित प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
पद का नाम | योग्यता |
प्राइमरी टीचर (PRT) लेवल- 1 | 12वीं पास + एजुकेशन में डिप्लोमा (D.Ed.) / जेबीटी (JBT) |
सेकेंडरी टीचर (TGT) लेवल- 2 | स्नातक (Graduate) + एजुकेशन में डिग्री (B.Ed / B.El.Ed) |
श्रेणी | केवल पेपर-I अथवा पेपर-II | दोनों पेपर (पेपर-I और II) |
सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
एससी, एसटी, दिव्यांग | 500 रुपये | 600 रुपये |
सीबीएसई सीटेट परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को भी आयोजित की जा सकती है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पूर्व जारी किया जाएगा।
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी) आने चाहिए।