CTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, संपादन योग्य विवरण जानें
Santosh Kumar | September 7, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read
करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में कोई और सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीटेट परीक्षा कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 स्तर पर टीचिंग पदों के लिए योग्यता तय करती है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के सितंबर 2026 सेशन के लिए एप्लीकेशन में सुधार करने की विंडो एक बार फिर से ओपन कर दी है। सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन एक्टिव है। जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही अपने एप्लीकेशन जमा कर दिए हैं, वे 10 सितंबर तक अपने सीटीईटी 2026 आवेदन पत्र में हुई गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के दौरान, उम्मीदवार अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी, विकलांगता कैटेगरी, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव कर सकते हैं।
इसके अलावा, पेपर चुनने, पेपर-II के लिए विषय चुनने, भाषा-I और भाषा-II की पसंद, संस्थान/कॉलेज का नाम और कोर्स की जानकारी में भी बदलाव किए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए चुने गए शहर में बदलाव की अनुमति नहीं है।
CTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन प्रोसेस
सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को ctet.nic.in पर जाना होगा, होमपेज पर "सीटीईटी सितंबर 2026: ऑनलाइन करेक्शन" लिंक पर क्लिक करके अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
जरूरी बदलाव करें और फॉर्म को फिर से सबमिट करना करें। विंडो बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में कोई और सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीटेट परीक्षा कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 स्तर पर टीचिंग पदों के लिए योग्यता तय करती है।
CTET Exam Date 2026: सीटेट का एग्जाम कब होगा?
पेपर-I प्राइमरी स्तर के लिए और पेपर-II अपर प्राइमरी स्तर के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा मूल रूप से 6 सितंबर, 2026 को होनी थी, लेकिन एप्लीकेशन प्रोसेस फिर से शुरू होने के कारण तारीख बाद में बदल दी गई।
सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के 22वें एडिशन की डेट का अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि यह परीक्षा 9 अक्टूबर को होगी और एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल