CBSE 12th Supplementary Exam 2026: कक्षा 12वीं के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, परीक्षा 28 जुलाई को

Santosh Kumar | July 1, 2026 | 07:59 AM IST | 2 mins read

सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई ने एलओसी जमा करने के संबंध में आधिकारिक पोर्टल पर अधिसूचना जारी की है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने साल 2026 के लिए 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल अब ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर मौजूद ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल के जरिए लॉग इन करके अपने स्टूडेंट्स के लिए एलओसी भर सकते हैं। सीबीएसई ने इस संबंध में आधिकारिक पोर्टल पर अधिसूचना जारी की है।

सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में कम अंक प्राप्त कर पाए या एक या दो विषयों में फेल हो गए।

रेगुलर छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए सीधे आवेदन नहीं कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के योग्य उम्मीदवारों को उन स्कूलों से संपर्क करना होगा जिनके माध्यम से उन्होंने सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 दी थी।

CBSE 12th Supplementary 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा शुल्क

स्कूल उनके नाम ऑनलाइन जमा करेंगे और उन्हें 8 जुलाई तक यह प्रोसेस पूरा करना होगा। सीबीएसई ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि वे स्टूडेंट्स से खुद संपर्क करें और कोई भी कैंडिडेट परीक्षा में शामिल होने का मौका न चूके।

भारत में स्कूलों के लिए, परीक्षा शुल्क 320 रुपये प्रति विषय है। नेपाल के स्कूलों को प्रति विषय 1,100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि भारत के बाहर स्थित स्कूलों को प्रति विषय 2,200 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also read कोचिंग सेंटरों के विनियमन के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार, सुरक्षा नियम पूरे करने के लिए 1 महीने का दिया समय

CBSE Supplementary Exam 2026: अधिसूचना में कुल 90 विषय सूचीबद्ध

बोर्ड ने यह भी कहा है कि एक समेकित मार्कशीट केवल उन छात्रों को जारी की जाएगी, जिनका परिणाम 2026 की मुख्य परीक्षा में कंपार्टमेंट के रूप में घोषित किया गया था और जो बाद में पूरक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण हुए।

सीबीएसई ने अधिसूचना में कुल 90 विषयों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें छात्र फिर से उपस्थित हो सकते हैं। सूची में बोर्ड द्वारा प्रस्तुत लगभग सभी प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है, और इसे सीबीएसई पोर्टल पर देखा जा सकता है।

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए निर्देश

जो छात्र 2024-25 सेशन में रेगुलर छात्र के तौर पर या 2025-26 सेशन में प्राइवेट छात्र के तौर पर बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए और जिनका रिजल्ट 'कंपार्टमेंट' घोषित किया गया है, उन्हें ऑनलाइन मोड से अप्लाई करना होगा।

ऐसे स्टूडेंट्स को अपने तीसरे कंपार्टमेंट के अवसर के लिए स्कूलों के माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वे निजी उम्मीदवार के रूप में उपस्थित हो सकते हैं, सीबीएसई ने ऐसे छात्रों के लिए अलग से अधिसूचना जारी की है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]