CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड एग्जाम डेट शीट cbse.gov.in पर जल्द, सीसीटीवी नीति होगी लागू
Abhay Pratap Singh | October 23, 2024 | 05:32 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में सीसीटीवी नियम के तहत परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
CCTV Policy CBSE Exams: सीसीटीवी पॉलिसी
सीबीएसई बोर्ड ने इस बार बोर्ड एग्जाम के दौरान सीसीटीवी नीति लागू करने का फैसला किया है। सीसीटीवी नियम के तहत परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के दौरान उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए इन कैमरों के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
सीबीएसई डेट शीट 2025 आधिकारिक वेबसाइट के ‘परीक्षा’ सेक्शन से डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 अगले साल यानी 15 फरवरी, 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
Also read CBSE 2025: सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अटेंडेंस के लिए जारी की गाइडलाइन
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2025 पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार दोनों कक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं।
CBSE Timetable 2024: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि
सीबीएसई ने सर्दियों से संबंधित क्षेत्रों वाले स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई के नोटिस में बताया गया कि, यह कार्यक्रम इसलिए लागू किया गया है क्योंकि शीत ऋतु वाले क्षेत्रों में स्कूल जनवरी 2025 के दौरान बंद रहेंगे। अन्य सभी स्कूलों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे। नवीतम अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल