CBSE: सीबीएसई ने डुप्लीकेट मार्कशीट, प्रमाणपत्र, दस्तावेजों में सुधार की भ्रामक जानकारी के खिलाफ किया सचेत
Saurabh Pandey | August 14, 2025 | 08:37 PM IST | 1 min read
सीबीएसई सभी छात्रों, अभिभावकों और हितधारकों को सलाह देता है कि वे केवल बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट, क्षेत्रीय कार्यालयों या सत्यापित संचार माध्यमों के माध्यम से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली (पूर्व) के संज्ञान में आया है कि कुछ अनाधिकृत स्रोत भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रहे हैं और डुप्लीकेट मार्कशीट, प्रमाणपत्र और दस्तावेजों में सुधार के लिए त्वरित समाधान देने का दावा कर रहे हैं। सीबीएसई ऐसी अप्रमाणिक और संभावित रूप से भ्रामक जानकारी के प्रसार की कड़ी निंदा करता है।
ये अनधिकृत प्लेटफॉर्म किसी भी तरह से सीबीएसई से संबद्ध या अधिकृत नहीं हैं। ऐसे स्रोतों पर भरोसा करने से गलत सूचना, वित्तीय नुकसान या अन्य गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
इनमें निम्नलिखित से संबंधित सभी आधिकारिक और सटीक जानकारी केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है-
- डुप्लिकेट दस्तावेज जारी करना
- प्रमाणपत्रों या अन्य अभिलेखों में सुधार
- छात्र या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य सेवाएं
सीबीएसई ने किया सचेत
सीबीएसई सभी छात्रों, अभिभावकों और हितधारकों को सलाह देता है कि वे केवल बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट, क्षेत्रीय कार्यालयों या सत्यापित संचार माध्यमों के माध्यम से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
Also read JNVST Class 6 Admission 2025: जेएनवी कक्षा 6 में एडमिशन के लिए पंजीकरण की डेट 27 अगस्त तक बढ़ी
सीबीएसई अनौपचारिक या थर्ड पार्टी सोर्सेज के माध्यम से प्रसारित जानकारी से उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। यह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जनहित में जारी किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी