Abhay Pratap Singh | May 13, 2024 | 02:02 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 छात्र डिजिलॉकर के अलावा आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 13 मई के सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके सीबीएसई परिणाम 2024 देख सकते हैं।
सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से अपना सीबीएसई रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, छात्र मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, अभिभावक का नाम, स्कूल का नाम, विषय, रोल नंबर, बोर्ड का नाम, प्राप्त अंक, ग्रेड और परिणाम की स्थिति कैंडिडेट देख सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में 93.60% प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71% और लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75% दर्ज किया गया है।
डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2024 जांचने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
सीबीएसई क्लास 10th रिजल्ट 2024 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। CBSE Class 10 Result 2024 देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए नंबर पर एसएमएस भेजना होगा: