CAT Exam Notification 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, परीक्षा पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 05:03 PM IST | 2 mins read
इस साल, कॉमन एडमिशन टेस्ट एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जा सकता है।
नई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएटी 2024 नोटिफिकेशन जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सीएटी 2024 परीक्षा अधिसूचना में CAT परीक्षा तिथि, सीएटी 2024 पंजीकरण तिथि, CAT पंजीकरण की अंतिम तिथि, CAT परीक्षा शुल्क सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
इस साल, आईआईएम कलकत्ता द्वारा सीएटी 2024 परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। सीएटी 2024 की अधिसूचना 30 या 31 जुलाई को जारी की जाएगी। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को कराई जाएगी। परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सेक्शनल टाइम लिमिट 53 मिनट 20 सेकंड होगी।
CAT अधिसूचना के साथ ही सीएटी 2024 में पूछे जाने वाले सेक्शन-वाइज और कुल प्रश्नों की संख्या सहित विस्तृत सीएटी परीक्षा पैटर्न भी जारी किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में CAT परीक्षा पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और इस वर्ष भी उसी पैटर्न का पालन किए जाने की संभावना है।
आईआईएम सीएटी परीक्षा 2024 में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) से कुल 66 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
CAT Exam Pattern 2024: पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा पैटर्न में किया गया बदलाव
पिछले कुछ वर्षों में सीएटी एंट्रेंस एग्जाम पेपर पैटर्न में बदलाव किया गया है, जिसे उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| वर्ष | सीएटी प्रश्नों की संख्या | सेक्शन | अंकन योजना | सीएटी परीक्षा अवधि |
|---|---|---|---|---|
|
2023 |
कुल 66 प्रश्न (VARC में 24, DILR में 20, QA में 22) |
वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC) डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) |
प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक
|
120 मिनट |
|
2022 |
||||
|
2021 |
||||
|
2020 |
कुल 76 प्रश्न (एक खंड में 24 तथा अन्य दो खंडों में 26) |
|||
|
2019 |
कुल 100 प्रश्न (एक सेक्शन में 32 तथा अन्य दो सेक्शन में 34) |
180 मिनट |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार