Santosh Kumar | August 3, 2026 | 10:24 AM IST | 2 mins read
कैट 2026 परीक्षा देश भर के लगभग 170 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में 3 शिफ्ट में होगी। एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू हो गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैट देश के कई प्रमुख बिजनेस स्कूलों और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन का मुख्य जरिया है।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को देश भर के लगभग 170 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। कैट 2026 स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक मान्य रहेंगे।
कैट 2026 एग्जाम में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,700 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है, इसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जरूरत पड़ने पर संस्थान, कैट एग्जाम डेट और समय बदल सकते हैं।
आईआईएम कैट पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ स्नातक (यूजी) की डिग्री रखने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार आईआईएम कैट के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
Also readDU CSAS UG Seat Allotment Result 2026: डीयू सीएसएएस यूजी अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईआईएम कैट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
कैट 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-