CAT 2024: आईआईएम अहमदाबाद के पीजीपी बैच में 404 विद्यार्थियों में 25% छात्राएं, कैट स्कोर से मिला प्रवेश
Santosh Kumar | October 1, 2024 | 01:24 PM IST | 2 mins read
आईआईएम अहमदाबाद एमबीए में प्रवेश कैट परीक्षा के आधार पर होता है। कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: आईआईएम अहमदाबाद भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक है और पिछले कुछ समय से एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष पर है। 2024-26 पीजीपी बैच में, आईआईएम अहमदाबाद ने कैट स्कोर के आधार पर 404 छात्रों को प्रवेश दिया है, जिनमें से लगभग 25 प्रतिशत छात्राएं हैं। यह संख्या पिछले साल (23 प्रतिशत) की तुलना में वृद्धि दर्शाती है।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 39 फीसदी छात्र गैर-इंजीनियरिंग विषयों से हैं और 61 फीसदी इंजीनियरिंग से हैं। इसके अलावा नए बैच में 29 फीसदी फ्रेशर्स और करीब 71 फीसदी अनुभवी उम्मीदवार शामिल हैं।
IIM Ahmedabad Admission: पीजीपी-एफएबीएम बैच में 36 प्रतिशत छात्राएं
संस्थान ने बयान में बताया कि छात्रों को कंसल्टिंग, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, फार्मास्यूटिकल्स/हेल्थकेयर, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कार्य अनुभव है। इसके अलावा, पीजीपी-एफएबीएम बैच में 47 छात्र हैं और लगभग 36 प्रतिशत छात्राएं हैं।
दोनों कार्यक्रमों में छात्रों की औसत आयु 23 वर्ष बनी हुई है, औसत कार्य अनुभव पिछले वर्ष के दौरान क्रमशः 21 महीने और 19 महीने की तुलना में पीजीपी में 26 महीने और पीजीपी-एफएबीएम कार्यक्रमों में 27 महीने तक बढ़ गया है।
CAT 2024: कैट स्कोर के आधार पर दाखिला
आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है। आईआईएम अहमदाबाद एमबीए में प्रवेश कैट परीक्षा के आधार पर होता है। जबकि पीएचडी में प्रवेश जीमैट/जीआरई/कैट/गेट/जेआरएफ (नेट) परीक्षा के अंकों के आधार पर होता है।
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट 2024 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे। आईआईएम अहमदाबाद में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन विश्लेषणात्मक लेखन और साक्षात्कार राउंड के बाद होता है।
IIM Ahmedabad Placement; 2023-25 समर प्लेसमेंट आंकड़े
छात्र ऐसे प्रबंधन संस्थानों में अध्ययन करने का सपना देखते हैं जिनमें अच्छे संकाय, पाठ्यक्रम, अनुसंधान सुविधाएं, शानदार परिसर और उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड हों।प्लेसमेंट रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि संस्थान अपने छात्रों को नौकरी दिलाने में कितना सफल है।
हाल ही में आईआईएम अहमदाबाद ने पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) के बैच 2023-25 के लिए समर प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की है। इसमें समर प्लेसमेंट के लिए पात्र 404 छात्रों में से 399 छात्रों ने पेड इंटर्नशिप का ऑफर स्वीकार किया है।
संस्थान से प्लेसमेंट चाहने वाले 399 छात्रों में से 5 छात्रों की जानकारी डेटा की कमी के कारण सत्यापित नहीं की जा सकी। आप नीचे दी गई तालिका में 2023-25 के लिए ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट के आंकड़े देख सकते हैं-
|
कार्य-वार वर्गीकरण
|
स्वीकृत प्रस्तावों की संख्या
|
|---|---|
|
बिजनेस डेवलपमेंट |
8 |
|
कंसल्टिंग |
126 |
|
फाइनेंस |
66 |
|
जनरल मैनेजमेंट |
60 |
|
एचआर |
2 |
|
मार्केटिंग/सेल्स |
59 |
|
ऑपरेशंस |
6 |
|
प्रोडक्ट/ कैटेगरी मैनेजमेंट |
19 |
|
रिसर्च & एडवाइजरी |
8 |
|
स्ट्रेटजी |
26 |
|
सिस्टम/आईटी |
7 |
|
अन्य |
7 |
|
कुल |
394 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी