CAT Answer Key 2024: कैट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो iimcat.ac.in पर कल होगी बंद, जल्द दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | December 4, 2024 | 11:20 AM IST | 2 mins read
कैट आंसर की के साथ ही संस्थान ने सभी उम्मीदवारों की आईआईएम कैट रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Kolkata) कल यानी 5 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) के लिए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कैट परीक्षा 24 नवंबर को 3 स्लॉट में आयोजित की गई थी।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कैट आंसर की मंगलवार (3 दिसंबर, 2024) को जारी की गई है। उम्मीदवारों को प्रश्नों को डाउनलोड करने और चुनौती देने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता होगी। इस साल CAT 2024 में करीब 2.93 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1.07 लाख महिलाएं, 1.86 लाख पुरुष और 5 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी थे।
इस वर्ष, प्रश्नों की कुल संख्या बढ़ाकर 68 कर दी गई और मौखिक क्षमता अनुभाग में कोई पैराजंबल नहीं था। कैट 2024 एनालिसिस के अनुसार, कुल मिलाकर CAT परीक्षा 2024 को पिछले वर्ष की परीक्षा की तुलना में आसान माना गया। कैट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैट आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि 5 दिसंबर रात 11.55 बजे तक है। कैट आंसर की के साथ ही आईआईएम कैट रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की गई है। एमबीए एडमिशन 2024 के लिए कैट के नतीजे जनवरी के दूसरे हफ्ते तक घोषित किए जाएंगे।
CAT के परिणाम घोषित होने के बाद, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची IIM की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को प्रवेश के लिए अगले राउंड में भाग लेने के लिए एक साक्षात्कार पत्र भेजा जाएगा। प्रत्येक आईआईएम द्वारा अपनाए जाने वाले चयन मानदंड अलग-अलग हैं।
कैट 2024 एग्जाम तीन सत्रों में आयोजित किए जाने के कारण संस्थान CAT स्कोर और प्रतिशत की गणना करने के लिए सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग करेगा। प्रत्येक सेक्शन में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सामान्यीकृत किया जाएगा क्योंकि विभिन्न स्लॉट के लिए कठिनाई का स्तर अलग-अलग होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल