BTech Student Suicide: कानपुर में बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Press Trust of India | July 19, 2026 | 04:14 PM IST | 2 mins read
पुलिस ने बताया कि आनंद ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, “सॉरी पापा... मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए लगभग 50 बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा।”
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीटेक के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार प्रयास करने के बाद भी सरकारी नौकरी न मिल पाने के कारण अपने पिता से माफी मांगी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद (23) के रूप में हुई है।
छात्र का शव गोविंद नगर के गुजैनी इलाके में स्थित उसके तीन मंजिला मकान के एक कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। घटना के समय आनंद घर पर अकेला था, जबकि उसका परिवार बड़े भाई अमित की शादी तय करने के लिए बिहार गया हुआ था। घर में काम करने वाली महिला ने जब आनंद के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान पुलिस को पांच पंक्तियों का हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आनंद ने साल 2024 में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज (पीएसआईटी) से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की थी। वह अपने कॉलेज का टॉपर था और उसने पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की थी। उसे 13 अगस्त 2024 को कॉलेज के एक दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया था।
Also read NEET Students Suicide: गाजियाबाद में घर से मिला नीट अभ्यर्थी का शव, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
पुलिस ने बताया कि आनंद ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, “सॉरी पापा... मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए लगभग 50 बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा।” आनंद के पिता राजकुमार ने बताया कि बीटेक के बाद उनके बेटे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने से पहले ‘पावर ग्रिड’ के साथ एक साल की अप्रेंटिसशिप भी पूरी की थी।
भावुक पिता ने कहा, “वह रेलवे, एसएससी, बैंकों और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुआ था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस वजह से वह पिछले कई महीनों से भारी मानसिक तनाव में था।” गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, “प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि युवक सरकारी नौकरी न मिलने के कारण तनाव में था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।” शनिवार शाम को भैरव घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकुमार ‘लोहिया प्राइवेट लिमिटेड’ के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और मूल रूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल