BSSC Inter Level Recruitment 2025: बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती आवेदन दोबारा शुरू, रिक्तियों की संख्या बढ़ी
Saurabh Pandey | October 15, 2025 | 02:05 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनके पिछले आवेदन नए जोड़े गए पदों के लिए भी मान्य माने जाएंगे।
बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Bssc inter level recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
Bssc inter level recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर और टाइपिंग स्किल भी होना चाहिए।
Bssc inter level recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बिहार एसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती 2025 प्रक्रिया के माध्यम से कुल 23175 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 7394 पद महिला उम्मीदवारों के लिए, 10142 पद सामान्य उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, 3212 पद एससी के लिए, 219 पद एसटी के लिए, 3974 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए, 2562 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 767 पद पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए और 229 पद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
Bssc inter level recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
- अब बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और श्रेणी संबंधी सटीक जानकारी भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
Bssc inter level recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित और मानसिक क्षमता आदि विषयों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
यह परीक्षा दो घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
अगली खबर
]RSSB Recruitment: आरएसएसबी ने एएनएम पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची जारी की
उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध सूची को देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और कटऑफ मार्क्स शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी