BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल जेटीओ भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश भर में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के 100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए योग्य इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश भर के विभिन्न सर्किलों में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीएसएनएल द्वारा जारी इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 11 जलाई तक रहेगी।
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BSNL JTO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित तकनीकी क्षेत्र में योग्यता होना अनिवार्य है-
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या यूजीसी (UGC) से स्वीकृत संस्थान से B.E / B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन के लिए पात्र इंजीनियरिंग शाखाओं में - टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आई.टी (I.T) और इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में M.Sc करने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए पात्र हैं।
- प्रासंगिक विषयों में M.Tech डिग्री धारक भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BSNL JTO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य (UR), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS)
|
2000 रुपये
|
|
एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांगजन (PwBD)
|
1000 रुपये
|
BSNL JTO Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर "BSNL Junior Telecom Officer Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी सही जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा करें।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट करने से पहले दर्ज किए गए सभी विवरणों को अच्छी तरह चेक कर लें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल जेटीओ परीक्षा पैटर्न
|
खंड
|
विवरण
|
प्रश्नों की संख्या और अधिकतम अंक
|
अवधि
|
|
I
|
इंजीनियरिंग खंड - I (Engineering Section - I)
|
200 अंक (50 प्रश्न)
|
3 घंटे (सभी खंडों के लिए कुल समय) |
|
II
|
इंजीनियरिंग खंड - II (Engineering Section - II)
|
200 अंक (50 प्रश्न)
|
|
|
III
|
सामान्य योग्यता परीक्षा (General Ability Test)
|
80 अंक (20 प्रश्न)
|
|
|
कुल
|
सभी खंड
|
480 अंक (120 प्रश्न)
|
3 घंटे
|
BSNL JTO Recruitment 2026: सैलरी और पे-स्केल
बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को E1 IDA पे-स्केल के तहत 16,400 से 40,500 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा। सभी भत्तों और कटौतियों के बाद, पोस्टिंग के शहर के आधार पर जेटीओ की अनुमानित इन-हैंड सैलरी 54,000 से 60,000 रुपये प्रति माह तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार