Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 12:47 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के कुल 371 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के कुल 371 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदकों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 'Apply Online' लिंक या SSO पोर्टल के माध्यम से ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी लाइव फोटो और अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इस तिथि को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। चूंकि यह भर्ती पूर्व में वर्ष 2024 में विज्ञापित होने के बाद अब जारी की जा रही है, इसलिए जो अभ्यर्थी 1 जनवरी 2027 को अधिकायु हो रहे हैं, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
इसके अलावा राजस्थान के आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, MBC, EWS) के पुरुष अभ्यर्थियों और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है-
उम्मीदवारों के पास किसी भी विश्वविद्यालय से लॉ में डिग्री या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की बोलियों व सामाजिक रीति-रिवाजों की जानकारी होनी चाहिए।
श्रेणी | पंजीयन शुल्क |
सामान्य (अनारक्षित), क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी (OBC) और एमबीसी (MBC) अभ्यर्थी | 600 रुपये |
राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी (OBC), एमबीसी (MBC), एससी (SC), एसटी (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS) और सहरिया आदिम जाति के अभ्यर्थी | 400 रुपये |
दिव्यांगजन | 400 रुपये |
आरपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एपीओ के कुल 371 पदों में से 355 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 16 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 (ग्रेड पे- 4200 रुपये) के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जबकि परिवीक्षाकाल (Probation Period) के दौरान राज्य सरकार के नियमों के तहत नियत मासिक वेतन ही देय होगा।
उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से दो चरणों में किया जाएगा-