BSF Recruitment 2024: बीएसएफ कांस्टेबल, एसआई सहित 144 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 17 जून
Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत निम्नलिखित पद भरे जाएंगे। आवेदक की न्यूनतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है।
नई दिल्ली: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई और एएसआई के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बीएसएफ भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 जून तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कुल 144 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ये पद ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत भरे जाएंगे।
पद के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई, कांस्टेबल और एसआई भर्ती 2024 नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
BSF Group B & Group C Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
- बीएसएफ एसआई पद (ग्रुप बी) के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 247.20 शुल्क और एससी, एसटी, पीएच व सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 47.20 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 147.20 रुपये शुल्क और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व सभी श्रेणी की फीमेल कैंडिडेट को 47.20 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10+2 परीक्षा पास करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक मानदंड व शारीरिक मापदंड अलग-अलग मांगी गई है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
BSF Constable, HC, SI, ASI Various Post Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बीएसएफ भर्ती के लिए कैटेगरी के अनुसार पद देख सकते हैं:
| पद का नाम | सामान्य | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| बीएसएफ इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 |
| बीएसएफ एसआई स्टाफ नर्स | 4 | 4 | 3 | 2 | 1 | 14 |
| बीएसएफ एसआई लैब टेक | 12 | 12 | 4 | 6 | 4 | 38 |
| बीएसएफ एएसआई फिजियोथेरिपिस्ट | 19 | 12 | 5 | 7 | 4 | 47 |
| बीएसएफ एसआई व्हील मैकेनिक | 2 | 1 | 0 | 0 | 0 | 3 |
| बीएसएफ कांस्टेबल टेक्निकल | 13 | 8 | 0 | 6 | 7 | 34 |
| बीएसएफ हेड कांस्टेबल (वेटेरनरी) | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 4 |
| बीएसएफ कांस्टेबल केनेलमैन | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी