BSF Paramedical Staff Recruitment 2024: बीएसएफ पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 04:07 PM IST | 2 mins read
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2024 के तहत एसआई स्टाफ नर्स और एएसआई लैब टेक्नीशियन व फिजियों की कुल 99 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पैरामेडिकल स्टाफ 2024 में ग्रुप-बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले, बीएसएफ पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2024 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 जून थी।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2024 के तहत अभी तक आवेदन नहीं करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2024 से शुरू की गई है।
ग्रुप-बी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्लयूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और ग्रुप-सी के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्लयूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 99 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से एसआई (स्टाफ नर्स) के 14 पद, एएसआई (लैब टेक्नीशियन) के 38 पद और एएसआई (फिजियो) के 47 पद भरे जाएंगे। आवेदकों के पास पद के अनुसार जीएनएम में डिग्री या डिप्लोमा/ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/ फिजियोथेरेपी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
एसआई (स्टाफ नर्स) के लिए कैंडिडेट की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच, एएसआई (लैब टेक्नीशियन) के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच और एएसआई (फिजियो) के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, रिटन टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। एसआई पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह और एएसआई पद पर चयनित कैंडिडेट को लेवल-5 के अनुसार 29, 200 से 92,300 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Border Security Force Paramedical Staff Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
आवेदक सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद, होम पेज पर Apply Here लिंक पर क्लिक करें। अब, मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’