BSEH Exam Dates 2025: हरियाणा सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा तिथि bseh.org.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 29, 2024 | 05:40 PM IST | 1 min read
हरियणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) भिवानी ने सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी हैं।
नई दिल्ली : हरियणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) भिवानी ने सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
बीएसईएच की तरफ से जारी परीक्षा तिथियों के मुताबिक हरियाणा सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 26 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक आयोजित होगी।
BSEH Exam Dates 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, यानी, bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब कक्षा 10 और कक्षा 12 का परीक्षा कार्यक्रम देखें और इसे डाउनलोड करें।
BSEH Exam Dates 2025: पंजीकरण डेट आगे बढ़ी
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 12 पंजीकरण तिथि बिना विलंब शुल्क के 3 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार हरियाणा बीएसईएच 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो 4 दिसंबर को खुलेगी और 9 दिसंबर, 2024 को बंद होगी। 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो 10 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक खुलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी