Bihar STET 2025 Exam: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आज; महत्वपूर्ण दिशानिर्देश, आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | October 14, 2025 | 08:40 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 14 अक्टूबर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (Bihar STET 2025) कई पालियों में आयोजित की जाएगी। बिहार एसटीईटी 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिहार STET 2025 एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 14 से 31 अक्टूबर, 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार एसटीईटी 2025 पेपर-1 और पेपर-2 के लिए कराई जाएगी। परीक्षा में 150 अंकों के लिए कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
बीएसईबी एसटीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बीएसईबी की वेबसाइट या ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
Also read Bihar STET 2025 Exam: बिहार एसटीईटी परीक्षा नहीं हुई स्थगित, बोर्ड ने वायरल फर्जी नोटिस का किया खंडन
BSEB Bihar STET Exam 2025: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं:
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान एडमिट कार्ड और अटेंडेंस शीट पर लगे फोटो का सत्यापन किया जाएगा।
- ओएमआर शीट केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से भरी जानी चाहिए।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अवश्य ले जानी होगी।
- परीक्षा हाल में घड़ी, मोबाइल फोन, बैग, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में कोई भी अनधिकृत कागज या नोट नहीं ले जाना चाहिए।
- परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही अभ्यर्थियों को शौचालय के लिए परीक्षा हाल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
- प्रवेश के लिए वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि) अनिवार्य है।
- सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और चेहरे की पहचान की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा