BSEB STET 2024: 25 मई को होने वाली बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित; बोर्ड ने जारी की सूचना
Santosh Kumar | May 24, 2024 | 06:37 PM IST | 2 mins read
अपरिहार्य कारणों से बीएसईबी द्वारा सारण जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
नई दिल्ली: 25 मई को आयोजित होने वाली बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट) 2024 को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने सारण जिले के लिए रद्द कर दिया है। बीएसईबी ने इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिस अपने एक्स हैंडल के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। बिहार बोर्ड ने जारी अधिसूचना में परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है।
बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट), 2024 (प्रथम) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार को सूचित किया जाता है कि 24.05.2024 एवं 25.05.2024 को सारण जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट), 2024 (प्रथम) को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा के आयोजन की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट) 2024 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार एस्टेट परीक्षा 2024 पेपर-1 के लिए 18 से 29 मई तक आयोजित की जाएगी और पेपर -2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा 11 से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में पेपर-1 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए 3,59,489 अभ्यर्थियों ने और पेपर-2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए 2,37,442 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस प्रकार, कुल 5,96,931 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 10:00 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 3:00 से 5:30 बजे तक होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]COMEDK UGET Counselling 2024: इंजीनियरिंग के लिए कॉमेडके काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इससे पहले कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर स्कोर कार्ड देख सकते हैं। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार