BSEB Simultala Admit Card 2025: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 एडमिट कार्ड लिंक आज होगा एक्टिव, 31 अक्टूबर को एग्जाम
Santosh Kumar | October 16, 2025 | 02:16 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी बीएसईबी एसएवी प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बिहार सिमुलतला एडमिट कार्ड का लिंक आज आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा। बीएसईबी एसएवी प्रारंभिक परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 [सत्र 2026-27] में प्रवेश के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा, 2026 का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Simultala Admit Card 2025: परीक्षा का समय
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एसएवी एडमिट कार्ड आज दोपहर से उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी और उनके अभिभावक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।
प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। बोर्ड ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
Bihar Simultala Admit Card 2025: मुख्य परीक्षा जनवरी में
बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश प्रवेश पत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति और फोटो जैसी जानकारी होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
बीएसईबी एसएवी मुख्य प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में पटना जिला मुख्यालय स्थित निर्धारित केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जारी अधिसूचना या वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल