BSEB: बीएसईबी ने जेईई, नीट की फ्री कोचिंग में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी किया, 12 अप्रैल को परीक्षा
Saurabh Pandey | April 9, 2026 | 12:53 PM IST | 1 min read
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा संचालित बीएसईबी सुपर 50 निःशुल्क कोचिंग योजना बिहार के मेधावी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत, राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह से निःशुल्क कोचिंग मिलती है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने जेईई, नीट की फ्री कोचिंग में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की तरफ फ्री आवासीय जेईई, नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
BSEB JEE, NEET Free Coaching Entrance Test 2026 Admit card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर लॉगिन करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र टैब चुनें।
- अपना यूनिक आईडी या एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- अब परीक्षा के दिन के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
bseb free jee neet exam 2026: परीक्षा तिथि
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) की तैयारी के लिए संचालित नि:शुल्क कोचिंग कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
|
परीक्षा विवरण
|
महत्वपूर्ण जानकारी
|
|
परीक्षा तिथि
|
12 अप्रैल 2026 (रविवार)
|
|
परीक्षा समय
|
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक (एक पाली)
|
|
रिपोर्टिंग समय
|
सुबह 10 बजे तक प्रवेश की अनुमति
|
|
परीक्षा केंद्र
|
बापू परीक्षा परिसर, मौर्य विहार कॉलोनी, कुम्हरार, पटना
|
bseb free jee neet exam 2026: चयन प्रक्रिया जानें
- लिखित परीक्षा
- मेरिट सूची तैयार करना
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम चयन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं