BSEB JEE-NEET Free Coaching: बिहार जेईई-नीट फ्री कोचिंग आवेदन की आज लास्ट डेट, 11वीं के छात्र करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 28, 2024 | 11:37 AM IST | 2 mins read
बिहार जेईई-नीट मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जेईई-नीट मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन विंडो आज यानी 28 मार्च को बंद कर दी जाएगी। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले या 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी की तरफ से कोचिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
बीएसईबी 11वीं कक्षा के उम्मीदवारों को जेईई-नीट मुफ्त कोचिंग के माध्यम से 2025 में होने वाली जेईई मेन्स, एडवांस्ड और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा। BSEB JEE-NEET Free Coaching के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
BSEB JEE-NEET Free Coaching: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके बीएसईबी जेईई-नीट मुफ्त कोचिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
- यहां नीचे 'Registration For BSEB 11th Students taking Admission in Residential Teaching' पर क्लिक करें।
- आवेदन से जुड़े निर्देशों को पढ़ें और पोर्टल पर वेरीफाई होकर आगे बढ़ें।
- यहां अपना विवरण दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें।
- नया पेज खुलेगा, जरूरी विवरण, दस्तवेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और पुष्टीकरण डाउनलोड कर लें।
Bihar Board Free Coaching: कोचिंग में मिलने वाली सुविधाएं
बिहार जेईई-नीट मुफ्त कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा बीएसईबी द्वारा छात्रों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जैसे -
- बीएसईबी जेईई, नीट फ्री आवासीय कोचिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
- आईआईटी, जेईई, नीट के लिए हाई क्वालिटी की विशेष पाठ्य सामग्री मुफ्त दी जाएगी।
- प्रत्येक महीने दो बार सीबीटी या ओएमआर टेस्ट कराया जाएगा।
- सभी क्लासरूम एसी और डिजिटल बोर्ड से युक्त होंगे।
- प्रत्येक दिन क्लास के अलावा Doubt Clearing के लिए अलग से क्लास ली जाएगी।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 जल्द; लेटेस्ट अपडेट्स, टॉपर्स लिस्ट देखें
Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट जल्द जारी होगा। लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें। छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.biahr.gov.in पर जा कर देख सकेंगे।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल