बीएसईबी ने 2023-24 में निलंबित स्कूल के छात्रों को दिया आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका, आवेदन शुरू
Santosh Kumar | September 10, 2025 | 05:08 PM IST | 2 mins read
स्कूलों के प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है कि वे विद्यार्थियों से संपर्क कर निर्धारित शुल्क जमा करवाएं और समय पर आवेदन पत्र भरवाएं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 1 अक्टूबर 2023 से 4 जून 2024 तक निलंबित गैर-सरकारी अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को बड़ी राहत दी है। ऐसे छात्र अब स्वतंत्र कोटि के अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (सत्र 2025-26) में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी है।
पंजीयन की अंतिम तिथि 14 सितंबर है। गैर-सरकारी विद्यालयों को पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर किसी राजकीय/राजकीयकृत विद्यालय से जोड़ा गया था, उनके विद्यार्थी वहीं से माध्यमिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करेंगे।
Bihar Board Exam 2026: स्वतंत्र कोटि के लिए शुल्क
अगर जिला पदाधिकारी पहले की संबद्धता (टैगिंग) में बदलाव करते हैं, तो वह मान्य होगा। जिन विद्यालयों को पहले किसी विद्यालय से नहीं जोड़ा गया था, उनके लिए जिला पदाधिकारी नजदीकी विद्यालय तय करेंगे और वहीं से आवेदन करना होगा।
इस अवधि में पहले निर्धारित शुल्क जमा किया जाएगा तथा शुल्क जमा होने के पश्चात् ऑनलाइन पंजीकरण/अनुमति आवेदन भरा जाएगा। स्वतंत्र श्रेणी के रूप में निर्धारित शुल्क (विलंब शुल्क रहित) निम्नानुसार है:-
| मद | स्वतंत्र कोटि के लिए शुल्क |
|---|---|
|
पंजीकरण आवेदन पत्र शुल्क |
₹ 50 |
|
ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क |
₹ 50 |
|
पंजीकरण शुल्क |
₹ 250 |
|
अनुमति शुल्क |
₹ 130 |
|
कुल राशि |
₹ 480 |
BSEB Exam 2026: डमी पंजीयन कार्ड अपलोड करना अनिवार्य
ऑनलाईन डाटा एंट्री शुल्क 50 रुपये तय किया गया है, जिसमें से 30 रुपये संबंधित शिक्षण संस्थान अपने पास रखेगा। इस राशि का उपयोग छात्रों का आवेदन भरने और उन्हें डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।
स्कूलों के प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है कि वे विद्यार्थियों से संपर्क कर निर्धारित शुल्क जमा करवाएं और समय पर आवेदन पत्र भरवाएं। इसके बाद हस्ताक्षरित डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड करवाएं।
यह पूरी प्रक्रिया 10 से 14 सितंबर तक चलेगी और यह अवधि विशेष रूप से अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों को संबद्ध विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
अगली खबर
]यूपी बोर्ड की छात्रों, अभिभावकों से फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील, upmsp.edu.in पर ही देखें अपडेट्स
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी आधिकारिक अपडेट केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही उपलब्ध होंगे। यूपीएमएसपी की ओर से यह अलर्ट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल पर जारी किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें