BSEB Dummy Registration Card 2025: बीएसईबी कक्षा 10, 12 डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि फिर बढ़ी
Abhay Pratap Singh | September 1, 2024 | 06:18 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में छात्रों को अपने नाम और माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन की अनुमति नहीं दी गई है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 10, 12 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की समय सीमा 9 सितंबर तक फिर बढ़ा दी है। पंजीकरण करने वाले छात्रों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में शिक्षण संस्थानों के प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। सबसे पहले, बीएसईबी डमी पंजीकरण कार्ड 2025 में सुधार की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 28 अगस्त 2024 कर दिया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार बीएसईबी डमी पंजीकरण विवरण में छोटी-मोटी त्रुटियां जैसे नाम में वर्तनी की गलतियां, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग या विषय से संबंधित गलतियों में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने नाम और माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन करने की अनुमति नहीं दी गई है।
बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि, “यदि भविष्य में यह पाया जाता है कि त्रुटि सुधार प्रक्रिया के दौरान किसी छात्र की पूरी पहचान बदल दी गई है, तो उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा। इसके लिए शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख को जिम्मेदार माना जाएगा। शिक्षण संस्थानों के प्रमुख विस्तारित तिथि तक मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए secondary.biharboardonline.com पर और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com पर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2025 में सुधार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर 2025 डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार अवधि समाप्त होने के बाद, बीएसईबी अंतिम डेटा को संसाधित करेगा। जिसका उपयोग अपडेट किए गए पंजीकरण और परीक्षा एडमिट कार्ड बनाने के लिए किया जाएगा। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की गई जानकारी के साथ डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई