Bihar STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर को होगा जारी, एग्जाम डेट की हुई घोषणा
Santosh Kumar | October 16, 2026 | 07:14 PM IST | 2 mins read
बिहार एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, एसटीईटी के एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर की दोपहर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। बिहार एसटेट परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
बिहार एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। बिहार एसटीईटी पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए होगा, और पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए होगा।
Bihar STET Admit Card 2026: बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक
बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाना होगा और अपनी यूजर आईडी तथा पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।
BSEB STET Admit Card 2026: एसटीईटी एडमिट कार्ड संबंधी निर्देश
बीएसईबी एडमिट कार्ड पीडीएफ में अभ्यर्थी का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, शिफ्ट का समय और अन्य आवश्यक निर्देश शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है।
बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे पहले समिति ने डमी एडमिट कार्ड जारी किए और सुधार की सुविधा भी दी गई। अब अंतिम एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
बीएसईबी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें। अफवाहों पर ध्यान न दें। एडमिट कार्ड जारी होने के तुरंत बाद इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]BSSC Field Attendant Mains Exam 2026: बीएसएससी फील्ड अटेंडेंट मेन्स अधिसूचना जारी, 22 अक्टूबर से करें आवेदन
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत, आयोग ने 10 अगस्त 2025 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। इस प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर, विभिन्न श्रेणियों के कुल 1,005 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार