BSEB Sakshamta Pariksha II 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 4, 2024 | 03:13 PM IST | 1 min read
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा कुल 2.5 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रकार के 150 प्रश्न होंगे।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा-II के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 4 मई आखिरी दिन है। पात्र और योग्य उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय शिक्षक अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए तीन जिलों का विकल्प देना होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा देने के बाद यदि उनका प्रवेश पत्र खो जाता है, तो उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।
आवेदन शुल्क
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में 4 मई तक नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
बिहार राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक आवेदन के लिए पात्र होंगे। बिहार बोर्ड बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2 के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा फॉर्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए तीन जिलों का विकल्प देना होगा। उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू की गई थी। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा कुल 2.5 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रकार के 150 प्रश्न होंगे।
कैटेगरी वाइज न्यूनतम पास प्रतिशत
बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए कैटेगरीवाइज पास प्रतिशत निम्नलिखित है।
- सामान्य - 40 प्रतिशत
- पिछड़ा - 36.5 प्रतिशत
- अत्यंत पिछड़ा - 34 प्रतिशत
- अनुसूचित जाति - 32 प्रतिशत
- अनुसूचित जनजाति - 32 प्रतिशत
- दिव्यांग - 32 प्रतिशत
- महिला - 32 प्रतिशत
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई