BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल, टॉपर्स लिस्ट जानें
Saurabh Pandey | March 29, 2025 | 12:58 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com, या www.matricbiharboard.com पर अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।
Bihar Board Matric Ka Result: बीएसईबी 10वीं टॉपर्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की भी लिस्ट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंजू कुमारी और रंजन वर्मा ने टॉप किया है। इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 में 123 बच्चों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।
Bihar Board 10 Result 2025: परीक्षार्थियों की संख्या
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 15,58,077 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। इनमें 8,05,392 छात्राएं और 7,52,685 छात्र शामिल हैं।
Bihar Board 10 Result 2025: टॉपर्स राशि दोगुना
बिहार बोर्ड ने इस वर्ष टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75 हजार रुपये था। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि पहले यह इनाम 50 हजार रुपये था। वहीं, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये मिलेंगे, जो पहले केवल 10 हजार रुपये तक था।
Bihar Board 10 Result 2025: बिहार 10वीं रिजल्ट के आंकड़े
- कुल पास प्रतिशत - 82.11%
- परीक्षा में शामिल कुल छात्र - 15,58,077
- कुल उत्तीर्ण छात्र - 12,79,294
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792
अगली खबर
]BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम