Bihar Board Exam 2025: बीएसईबी इंटर, मैट्रिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम अवसर नजदीक
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 10:46 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी ने हाल ही में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा 2025 डेटशीट भी जारी कर दी है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म लिंक उपलब्ध है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम अवसर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन करने हेतु शुल्क का भुगतान उम्मीदवार 21 नवंबर, 2024 तक कर सकते हैं। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं आवेदन पत्र भरने हेतु शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2024 निर्धारित है।”
इससे पहले, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी तथा विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2024 तय की गई थी। हालांकि, बिहार बोर्ड इंटर, मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की समय-सीमा एक बार फिर से बढ़ा दी गई है।
Bihar Board Matric Exam 2025: बीएसईबी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025
बिहार बोर्ड आधिकारिक सूचना के अनुसार, “बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, 2025 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा फॉर्म भरने हेतु समिति द्वारा अंतिम अवसर दिया गया है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विलंब शुल्क के साथ 21 नवंबर, 2024 और विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 23 नवंबर, 2024 तक भर सकेंगे।”
Bihar Board Inter Exam 2025: कैसे आवेदन करें?
बिहार बोर्ड 12वीं/ 10वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीएसईबी की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com/ secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड इंटर/मैट्रिक परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र भरें/ ऑनलाइन पंजीकरण करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज