BSEB Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट डेट, डाउनलोड लिंक
Santosh Kumar | March 28, 2025 | 01:32 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com के जरिए इसे चेक कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) किसी भी समय बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की घोषणा करेंगे। इस बीच, 'बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा' इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड बना हुआ है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2025 जारी करने से पहले रिजल्ट की तारीख की भी घोषणा कर सकता है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बीएसईबी ने कक्षा 10 की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की।
BSEB Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल कोड, रोल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसे सबमिट करने के बाद ही बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा, "हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक मैट्रिक के नतीजे घोषित करना है और हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि 31 मार्च तक बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित हो जाएंगे।"
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में एक या दो विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य है।
BSEB 10th Result 2025: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट एसएमएस से कैसे चेक करें?
पिछले साल बिहार बोर्ड की परीक्षा में 82.91% छात्र पास हुए थे। 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। वेबसाइट के अलावा छात्र SMS के जरिए भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे-
- मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
- एसएमएस टाइप करें: BIHAR10<space>ROLL-NUMBER
- अब इस एसएमएस को 56263 पर भेजें।
- कुछ देर बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 के रूप में भेजा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम