BPSSC Steno ASI Admit Card 2024: बिहार स्टेनो एएसआई एडमिट कार्ड bpssc.bihar.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 28, 2025 | 05:49 PM IST | 2 mins read
स्टेनो एएसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने स्टेनोग्राफर सहायक उप-निरीक्षक पात्रता परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्क पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएसएससी स्टेनो एएसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेनो एएसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार एएसआई स्टेनो परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बिहार एएसआई स्टेनो पात्रता परीक्षा 15 से 17 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
नोटिस के अनुसार, “जो अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाए, वे 11 अप्रैल, 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट को कार्यालय पर आवेदन पत्र और पहचान पत्र ले जाना होगा।”
बिहार स्टेनो एएसआई भर्ती 2024 के तहत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही पात्रता परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 305 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Steno ASI Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस स्टेनो एएसाई हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, स्टेनो एएसआई पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी