BPSSC SI Result 2023: बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी, देखें डाउनलोड लिंक
Abhay Pratap Singh | January 25, 2024 | 07:25 PM IST | 1 min read
बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 25 जनवरी को बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को दो पालियों में किया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए 660,537 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से सिर्फ 536,754 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, कुल 514,996 अभ्यर्थियों की ही उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई।
इस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर के 1275 पद भरे जाएंगे। जिनमें से सामान्य वर्ग के 441 पद, एससी के 275 पद, एक्सट्रीमली बैकवर्ड क्लास (ईबीसी) के 238 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 111, बैकवर्ड क्लास (बीसी) के 107 पद, फीमेल कैंडिडेट ऑफ बैकवर्ड क्लास के 82 पद, एसटी वर्ग के 16 व ट्रांसजेंटर के 5 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
BPSSC SI Prelims Result 2023: ऐसे रिजल्ट चेक करें
नीचे बताए गए बिन्दुओं का पालन कर अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं:
- बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और परिणाम जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बीपीएसएससी एसआई भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा में 25,405 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बीपीएसएससी एसआई प्रारंभिक रिजल्ट 2023 की सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया है, वही उम्मीदवार मेन परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]NDA Recruitment 2024: एनडीए पुणे में ग्रुप सी के तहत 198 पदों पर निकली भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
एनडीए ग्रुप ‘सी’ के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nda.nic.in पर जाकर उम्मीदवार 27 जनवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी