BPSSC SI Prohibition Mains 2025: बिहार एसआई मद्य निषेध मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड 14 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 03:36 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन भर्ती 2025 प्रक्रिया में प्रीलिम एग्जाम, मेंस एग्जाम और पीईटी/ पीएसटी को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उप-निरीक्षक (SI) के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, बीपीएसएससी एसआई प्रोहिबिशन मेन्स 2025 एग्जाम 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
बिहार एसआई मद्य निषेध मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 14 अगस्त, 2025 को bpssc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। कैंडिडेट को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा। बिहार पुलिस अवर निरीक्षक मद्य निषेद्य भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा के लिए कुल 560 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर के कुल 28 पदों को भरा जाएगा।
BPSSC SI Mains Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएसएससी एसआई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, SI निषेध टैब पर विजिट करें।
- एसआई निषेध मुख्य प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अधिसूचना के अनुसार, किसी कारणवश वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ कैंडिडेट 26 जुलाई, 2025 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
BPSSC Bihar SI Prohibition Mains Date 2025: बिहार एसआई मुख्य परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बिहार एसआई मद्य निषेध मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | परीक्षा का समय | परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|---|
| 31 जुलाई, 2025 | प्रथम पाली | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | सुबह 8:30 बजे |
| द्वितीय पाली | दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक | दोपहर 1:00 बजे |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार