Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस स्पेशल ब्रान्च में एसआई पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 03:41 PM IST | 3 mins read
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विशेष शाखा में पुलिस एसआई (स्पेशल ब्रांच) के 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के अधीन विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर (General Closed Cadre) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 9 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर (General Closed Cadre) के कुल 150 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतनमान दिया जाएगा। कुल रिक्तियों में से 60 पद अनारक्षित वर्ग, 15 पद ईडब्ल्यूएस, 27 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 24 पद अनुसूचित जाति, 18 पद पिछड़ा वर्ग, 4 पद पिछड़ा वर्ग की महिला और 2 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही, कुल पदों में से 35 प्रतिशत बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।
Bihar Police SI Recruitment 2026: आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। आयु सीमा की गणना भी 1 अगस्त 2025 को कट-ऑफ मानकर की जाएगी।
Bihar Police SI Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।
Bihar Police SI Recruitment 2026: शारीरिक मापदंड
इस भर्ती में शारीरिक योग्यता के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, लेकिन इसे क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा-
- ऊंचाई - सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेमी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी एवं एसटी के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 सेमी और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी ऊंचाई आवश्यक है।
- सीना (केवल पुरुषों के लिए) - सामान्य, ओबीसी और ईबीसी के लिए बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। एससी/एसटी के लिए बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना अनिवार्य है। फुलाने के बाद सीने में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना जरूरी है।
- वजन - सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
Bihar Police SI Recruitment 2026: तीन चरणों में होगी परीक्षा
बिहार पुलिस एसआई भर्ती के पदों पर चयन के लिए आयोग द्वारा तीन चरणों की परीक्षा आयोजित की जाएगी-
- पहला चरण (प्रारम्भिक परीक्षा) - इसमें 200 अंकों का एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 2 घंटे का होगा। इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी, तर्कशक्ति और समसामयिक मुद्दों से सवाल होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 10 गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
- दूसरा चरण (मुख्य परीक्षा) - मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे। प्रथम पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा, जिसमें 3 घंटे में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। दूसरा पेपर विषयनिष्ठ (लिखित) होगा, जो 50 अंकों का होगा और इसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें हिंदी/अंग्रेजी निबंध, संक्षेपण और अनुवाद शामिल हैं। शारीरिक परीक्षा के लिए रिक्तियों के 3 गुना अभ्यर्थियों को चुना जाएगा।
- तीसरा चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) - इस चरण में मुख्य परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के ऊंचाई, सीने और वजन के मापदंडों की जांच की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कैटेगरीवाइज तैयार की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा