BPSC TRE 4: सरकार ने टीआरई 4 में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती का किया ऐलान; कुल रिक्तियों से असंतुष्ट अभ्यर्थी
Santosh Kumar | September 23, 2025 | 10:59 AM IST | 1 min read
पदों में वृद्धि की मांग के जवाब में, शिक्षा मंत्री ने टीआरई 4 प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही उम्मीदवारों को टीआरई 5 के सपने दिखा दिए।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4 के तहत 26,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर सकता है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। हालांकि, बीपीएससी टीआरई 4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सरकार द्वारा जारी रिक्तियों की संख्या से संतुष्ट नहीं हैं और इसमें वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
बीपीएससी टीआरई-4 में 1,20,000 रिक्तियों के वादे पर अभ्यर्थी अड़े हुए हैं। इस बीच, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि लगभग सभी जिलों से टीआरई भर्ती का ब्योरा मिल गया है। चार जिलों से ब्योरा आना बाकी है।
उन्होंने आगे बताया कि इस चरण में 26,000 से 27,000 पदों पर नियुक्ति होने की उम्मीद है। पदों में वृद्धि की मांग के जवाब में, शिक्षा मंत्री ने टीआरई 4 प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही उम्मीदवारों को टीआरई 5 के सपने दिखा दिए।
मंत्री ने कहा कि यह टीआरई का अंत नहीं है; हम आवश्यकतानुसार पदों की संख्या की घोषणा कर रहे हैं। मंत्री ने आगे बताया कि टीआरई 5 भी होगा। उन्होंने बताया कि बीपीएससी के माध्यम से 2.33 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है।
प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों के 33,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीआरई 4 परीक्षा 16 से 19 दिसंबर के बीच होने की उम्मीद है। परिणाम 20 से 24 जनवरी, 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार