BPSC TRE 3.0: बीपीएससी टीआरई 3.0 जिला अलॉटमेंट लिस्ट bpsc.bih.nic.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 11, 2025 | 05:18 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3.0 जिला आवंटन सूची कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के लिए जारी की गई है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) के सफल उम्मीदवारों के लिए जिला आवंटन सूची जारी कर दी है। टीआरई 3.0 पुनर्परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से जिला आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी टीआरई 3.0 जिला आवंटन सूची कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के लिए जारी की गई है। बीपीएससी टीआरई 3.0 डिस्ट्रिक्ट अलॉटमेंट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ ही आवंटित जिला भी शामिल है।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए जिले आवंटित किए गए हैं। आयोग ने कुल 68 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया। वहीं, इन 68 उम्मीदवारों को बीपीएससी ने हमेशा के लिए बैन कर दिया है। इन उम्मीदवारों पर दूसरे व्यक्ति द्वारा बीपीएससी परीक्षा देने का आरोप लगा है।
Also read BPSC TRE 3.0: बीपीएससी ने 68 अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा से हमेशा के लिए किया बैन
BPSC TRE 3.0 के परिणाम सभी कक्षाओं में स्कूल शिक्षक की पुनः परीक्षा के लिए दिसंबर में घोषित किए गए थे। आयोग ने कक्षा 11-12 में कंप्यूटर विज्ञान विषय के परिणामों को भी संशोधित किया। बता दें, पेपर लीक के कारण बीपीएससी टीआरई 3.0 री-एग्जाम 19 से 22 जुलाई तक हुई थी।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से चुनिंदा विषयों के लिए जिला आवंटन सूची जारी कर दी गई है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in की जांच करने की सलाह दी जाती है।
BPSC TRE 3.0 District Allocation List: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएससी टीआरई 3.0 जिला अलॉटमेंट लिस्ट की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “जिला आवंटन सूची: स्कूल शिक्षक प्रतियोगी पुन: परीक्षा (TRE 3.0)” के अंतर्गत अपनी परीक्षा के वर्ग और विषय पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें।
- अपने रोल नंबर और जिले के नाम के लिए पीडीएफ की जाँच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’