BPSC TRE Result 2025: बीपीएससी टीआरई 2.0 रिजल्ट एनआईओएस डीएलएड के लिए bpsc.bih.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 20, 2025 | 02:04 PM IST | 2 mins read
बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य भर में लगभग 1.22 लाख शिक्षक पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 7 से 15 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से 18 महीने का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 2.0 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी टीआरई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार टीआरई 2.0 परिणाम 2025 में तीन प्राथमिक स्तर और छह माध्यमिक स्तर के विषय शामिल हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, संस्कृत आदि विषयों में कुल 389 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आधिकारिक विषयवार मेरिट सूची बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
बीपीएससी ने राज्य भर में लगभग 1.22 लाख शिक्षक पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 7 से 15 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 7 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इस भर्ती में प्राथमिक (कक्षा 1-5), माध्यमिक (कक्षा 6-8), माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के पद शामिल हैं।
Also read Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 26 अगस्त को
चयनित उम्मीदवारों में हिंदी में 100, संस्कृत में 65, अंग्रेजी में 243, सामाजिक विज्ञान में 233, गणित में 249 और उर्दू में 171 शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द ही दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। सत्यापन प्रक्रिया के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
विषयवार मेरिट सूची में रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, मेरिट सीरियल, जेंडर और रिमार्क जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BPSC TRE 2.0 Result 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार टीआरई 2.0 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, (Advt. No. 27/2023) के सामने अपने विषय पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों का विषयवार रिजल्ट PDF में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम