BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, शिक्षक भर्ती, 71वीं सीसीई सहित एग्जाम डेट्स जानें
Saurabh Pandey | July 24, 2025 | 04:57 PM IST | 1 min read
बीपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर में आगामी परीक्षाओं की जानकारी के साथ-साथ इंटरव्यू और परिणाम घोषित करने की संभावित समय-सारणी भी शामिल है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 2025 के लिए महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का विवरण दिया गया है। बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती और बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा सहित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब शेड्यूल के मुताबित अपना कार्यक्रम तय कर सकते हैं।
बीपीएससी बिहार विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विशेष शिक्षकों के कुल 7,279 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 5,534 पद और कक्षा 6 से 8 के लिए 1,745 पद हैं। बिहार विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 तक है।
BPSC Exam Calendar 2025: 71वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि
बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर में आगामी परीक्षाओं की जानकारी के साथ-साथ इंटरव्यू और परिणाम घोषित करने की संभावित समय-सारणी भी शामिल है।
BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी परीक्षा तिथियां
सहायक अनुभाग अधिकारी (41 पद) - 10 सितंबर 2025
एलडीसी भर्ती परीक्षा - 20 सितंबर 2025
मोटर वाहन निरीक्षक (28 पद) - 9-10 अगस्त 2025
उप प्रधानाचार्य एवं समकक्ष (आईटीआई - 50 पद) - 17 अगस्त 2025
खनिज विकास अधिकारी परीक्षा - 9-10 अगस्त 2025
अगली खबर
]RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 30,307 रिक्तियों का नोटिफिकेशन फर्जी, बोर्ड ने दी जानकारी
फर्जी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई थी। आरआरबी प्रयागराज ने नोटिफिकेशन को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच