BPSC Prosecution Officer Notification 2026: बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, भरे जाएंगे 300 पद
Abhay Pratap Singh | February 25, 2026 | 06:24 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को आवेदन पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के अंतर्गत अभियोजन अधिकारी (Prosecution Officer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री (एलएलबी 3 वर्षीय/ 5 वर्षीय) होनी चाहिए। 1 अगस्त, 2026 तक आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पुरुष व महिला कैंडिडेट की अधिकतम आयु क्रमशः 37 व 40 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 अभियोजन अधिकारी के पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन जांच लेना चाहिए। बिहार अभियोजन अधिकारी चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। चयनित कैंडिडेट को वेतन स्तर-9 के तहत सैलरी दी जाएगी।
आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को आवेदन पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है। बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले https://bpsconline.bihar.gov.in पर वन टाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।
BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जाएं।
- अभियाजन अधिकरा भर्ती आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा