BPSC Prosecution Officer Admit Card 2026: बीपीएससी अभियोजन अधिकारी एडमिट कार्ड कल आएगा, निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 02:34 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा कल विज्ञापन संख्या-13/2026 के अंतर्गत अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार अभियोजन अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।
बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर 12 अगस्त, 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। परीर्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बिहार अभियोजन अधिकारी 2026 प्रारंभिक परीक्षा 15 अगस्त (बुधवार) को दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रालिम्स 2026 एग्जाम पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा के 81 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। ई-एडमिट कार्ड में बारकोड और रोल नंबर स्पष्ट होना चाहिए।
बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक की परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
Bihar Prosecution Officer 2026 Prelims Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार अभियोजन अधिकारी प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]CSIR NET Exam City Slip 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सिटी इंटिमेशन स्लिप आज आने की उम्मीद, जानें अपडेट्स
परीक्षा 17 और 18 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट के बारे में पहले से जानकारी मिल जाएगी ताकि वे यात्रा की तैयारी कर सकें।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच