BPSC Lecturer Answer Key 2025: बीपीएससी लेक्चरर फाइनल आंसर की जारी, bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 4, 2025 | 10:44 PM IST | 1 min read
बीपीएससी लेक्चरर फाइनल आंसर की चेक करने या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सरकारी पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में माइनिंग इंजीनियरिंग लेक्चरर की भर्ती के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी लेक्चरर फाइनल आंसर की 2025 चेक या डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सरकारी पॉलिटेक्निक / सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में बीपीएससी लेक्चरर, खनन इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा 20 मार्च 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 25 मार्च को आयोग द्वारा जारी की गई।
BPSC Lecturer Answer Key 2025: बीपीएससी लेक्चरर रिजल्ट जल्द
इसके बाद बीपीएससी ने लेक्चरर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 27 से 31 मार्च तक का समय दिया। अब आयोग ने वेबसाइट पर फाइनल मॉडल आंसर (ऑब्जेक्टिव) जारी होने की जानकारी दी है।
बीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर फाइनल आंसर की चेक करने या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं है। आयोग अब जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
BPSC Lecturer Final Answer Key 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी लेक्चरर अंतिम उत्तर कुंजी की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- बीपीएससी लेक्चरर फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लेक्चरर आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- उम्मीदवार इसकी जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BPSC Recruitment 2025: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन तिथि
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से भर्ती अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल