BPSC Exams: बीपीएससी एलडीसी हिंदी और सामान्य ज्ञान की आंसर की आज होगी जारी; डीएसओ/एडी ओएमआर शीट करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 8, 2025 | 10:17 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थी यदि किसी त्रुटि का अनुभव करते हैं तो 14 अक्टूबर तक examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती परीक्षा के हिंदी और सामान्य ज्ञान पेपर की प्रोविजनल आंसर-की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बीपीएससी ने जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक की ओएमआर शीट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
आयोग ने जानकारी दी है कि जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक पदों के लिए 3 अगस्त को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी 8 से 14 अक्टूबर तक ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC OMR Sheet 2025: त्रुटि होने पर दर्ज करें आपत्ति
उत्तर पुस्तिका bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। अभ्यर्थी यदि किसी त्रुटि का अनुभव करते हैं तो 14 अक्टूबर तक examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत की गई कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा, जो अभ्यर्थी 14 अक्टूबर तक अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं करेंगे, उन्हें बाद में उसकी प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
BPSC LDC Answer Key 2025: बीपीएससी एलडीसी आंसर की लिंक
इसके अलावा आयोग ने घोषणा की है कि 20 सितंबर को आयोजित एलडीसी पदों के लिए मुख्य परीक्षा के हिंदी और सामान्य ज्ञान विषयों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 8 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर बीपीएससी एलडीसी प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ लिंक सक्रिय करेगा। आयोग ने कहा है कि आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार