BPSC Exams: बीपीएससी डीएसओ/एडी मेन्स के लिए आवेदन 22 नवंबर से होंगे शुरू; एमडीओ भर्ती की इंटरव्यू डेट घोषित
Santosh Kumar | November 20, 2025 | 06:56 PM IST | 1 min read
एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले, कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर दिए गए डिटेल्ड निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (डीएसओ) और असिस्टेंट डायरेक्टर (एडी) के मेन एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीपीएससी डीएसओ, एडी मेन्स एप्लीकेशन 2025 प्रोसेस 22 नवंबर से शुरू होगा। एलिजिबल कैंडिडेट कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। बीपीएससी डीएसओ, एडी मेन्स 2025 एप्लीकेशन की लास्ट डेट 12 दिसंबर है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बारे में आगे के निर्देश आयोग की वेबसाइट पर दिए गए हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले, कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर दिए गए डिटेल्ड निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
BPSC MDO Interview Date 2025: इंटरव्यू 3 दिसंबर को
इसके अलावा, आयोग ने यह भी घोषणा की है कि खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार के अंतर्गत खनिज विकास अधिकारी लिखित (ऑब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव) प्रतियोगी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 3 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू का शेड्यूल और डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन बीपीएससी की वेबसाइट पर मौजूद हैं। इंटरव्यू लेटर साक्षात्कार की तारीख से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
BPSC Result 2025: बीपीएससी भर्ती परीक्षा रिजल्ट विवरण
जारी निर्देश के अनुसार, किसी भी कैंडिडेट को पोस्ट से इंटरव्यू लेटर मिलेगा। बिहार में डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए प्री एग्जाम 3 जून को हुआ। इस एग्जाम में 3,415 कैंडिडेट शामिल हुए।
सामान्य अध्ययन के अंकों के आधार पर 574 अभ्यर्थियों का चयन मेंस के लिए किया गया। मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए परीक्षा 9 और 10 अगस्त को हुई। कुल 654 अभ्यर्थियों में से 30 का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार