Trusted Source Image

BPSC Auditor Pre Exam Answer Key 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स आंसर-की जारी, 18 जुलाई तक चैलेंज का मौका

Santosh Kumar | July 14, 2026 | 08:09 AM IST | 2 mins read

बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की का पीडीएफ लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

बिहार ऑडिटर प्रीलिम्स आंसर-की के साथ बीपीएससी ने आरओ भर्ती से जुड़े निर्देश भी जारी किए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार ऑडिटर प्रीलिम्स आंसर-की के साथ बीपीएससी ने आरओ भर्ती से जुड़े निर्देश भी जारी किए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की का पीडीएफ लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा, बीपीएससी आरओ भर्ती से जुड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत ऑडिटर की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के जनरल स्टडीज पेपर की प्रोविजनल आंसर की, आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

BPSC Auditor Prelims Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन डेट व फीस

उम्मीदवार यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, तो वे 14 से 18 जुलाई तक अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर डैशबोर्ड के माध्यम से प्रमाणित साक्ष्य/स्रोत के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इसके लिए प्रति प्रश्न 250 रुपये शुल्क देना होगा। निर्धारित तिथि के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई।

बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल परीक्षार्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 102 ऑडिटर के पदों को भरा जाएगा।

Also readBPSC RO Admit Card 2026: बीपीएससी रिसर्च ऑफिसर एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जारी, प्री एग्जाम डेट जानें

BPSC RO Prelims Exam 2026: बीपीएससी आरओ भर्ती परीक्षा कल

बीपीएससी आरओ भर्ती परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा; परीक्षा से एक घंटे पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।

उम्मीदवारों को अपने ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी साथ रखनी होगी और परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा हॉल नहीं छोड़ना होगा। प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प—ए, बी, सी, डी और ई—होंगे।

यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो विकल्प 'ई' (प्रयास नहीं किया गया) चुनना अनिवार्य है। किसी प्रश्न के लिए कोई भी विकल्प न चुनने पर एक-तिहाई (1/3) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications