Trusted Source Image

BPSC 72nd CCE Exam Date 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई को होगी, एडमिट कार्ड जल्द

Santosh Kumar | July 10, 2026 | 09:13 PM IST | 1 min read

72वीं प्री परीक्षा में सामान्य अध्ययन का एक पेपर होगा, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।

बीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, इंटीग्रेटेड 72वीं संयुक्त (प्री) प्रतियोगी परीक्षा राज्य के जिलों में 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जल्द ही प्रवेश पत्र तिथि जारी की जाएगी।

72वीं सीसीई प्री परीक्षा में सामान्य अध्ययन का एक पेपर होगा, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, सफल उम्मीदवार मेंस के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Also readBPSC RO Admit Card 2026: बीपीएससी रिसर्च ऑफिसर एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जारी, प्री एग्जाम डेट जानें

BPSC RO Exam 2026: आरओ भर्ती परीक्षा संबंधी निर्देश जारी

बीपीएससी आरओ परीक्षा के जिन उम्मीदवारों की एप्लीकेशन में अपलोड की गई फोटो या हस्ताक्षर साफ नहीं हैं या अपलोड नहीं किए गए हैं, उन्हें 15 जुलाई को परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह से भरा हुआ तय डिक्लेरेशन फॉर्म साथ लाना होगा।

इस पर राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित रंगीन फोटो चिपकानी होगी और निर्धारित स्थान पर हिंदी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने होंगे। इसके अलावा राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित दो रंगीन फोटो भी साथ लानी होंगी।

इनमें से एक ई-प्रवेश पत्र पर और दूसरी परीक्षा केंद्र पर कार्यालय प्रति में चिपकाई जाएगी। उम्मीदवारों को सेंटर पर पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

सभी दस्तावेजों और फोटो का सत्यापन करने के बाद ही केंद्राधीक्षक अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देंगे। अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। घोषणा पत्र बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications