Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 04:51 PM IST | 2 mins read
बिहार बीपीएससी आरओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 9 जुलाई को शोध अधिकारी (RO) 2026 प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी रिसर्च ऑफिसर प्री 2026 एडमिट कार्ड जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बीपीएससी आरओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी रिसर्च ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, वोटरआईडी, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है।
बीपीएससी शोध अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई को एक पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र के संबध में विस्तृत जानकारी 12 जुलाई, 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। बीपीएससी रिसर्च ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 में रोल नंबर और बार-कोड स्पष्ट रूप से छपा होना चाहिए।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार रिसर्च ऑफिसर 2026 प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: