BPSC Auditor Exam Date 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जल्द
Abhay Pratap Singh | June 4, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read
बीपीएससी ऑडिटर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित कुल तीन चरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-09/2026 के अंतर्गत अंकेक्षक (Auditor) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 5 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जून के अंतिम या जुलाई महीने के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीदवार है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
बिहार बीपीएससी ऑडिटर 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 102 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बीपीएससी ऑडिटर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित कुल तीन चरण शामिल है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान पे-लेवल 5 के तहत 5200-20200 रुपये (ग्रेड पे 2800) होगा। भत्तों के साथ प्रारंभिक मासिक वेतन 37,000 रुपये दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “पंचायती राज विभाग, बिहार में ऑडिटरअंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 5 जुलाई, 2026 (रविवार) को संभावित है। प्रशासनिक/ अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।”
बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम 2026 के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार बीपीएससी ऑडिटर प्री एग्जाम पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान एवं गणित व मानसिक क्षमता विषय से संबंधित कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल