BPSC AE 2025 Exam Date: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, 17 से 19 जुलाई तक एग्जाम
Santosh Kumar | June 13, 2025 | 11:38 AM IST | 1 min read
अधिसूचना में परीक्षा तिथि में बदलाव के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। अब 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हाल ही में असिस्टेंट इंजीनियर (एई) भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, बीपीएससी एई 2025 भर्ती परीक्षा जो पहले 5, 6 और 7 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना में परीक्षा तिथि में बदलाव के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। अभ्यर्थी पूर्व निर्धारित प्रारंभिक तिथि के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अब परीक्षा 17 से 19 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1024 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड बीपीएससी द्वारा जून के अंत में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
आयोग परीक्षा केंद्रों और अन्य निर्देशों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। इस भर्ती में पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसका वेटेज 75% होगा, और इसके बाद कार्य अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसका वेटेज 25% रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार