BPSC 70th Marksheet 2024: अभ्यर्थियों के हंगामे के बीच बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी
Santosh Kumar | January 30, 2025 | 08:18 PM IST | 2 mins read
आयोग ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक 27 जनवरी 2025 को एक्टिव किया। परीक्षा में कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज यानी 30 जनवरी को बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स की मार्कशीट जारी कर दी है। इस बीच, कथित अनियमितताओं को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आयोग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
आयोग ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक 27 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव किया। इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए।
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा की मार्कशीट देख सकते हैं। इस बीच, परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को गुरुवार को पुलिस ने खदेड़ दिया।
BPSC 70th Marksheet 2024: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने कहा कि जिस इलाके में आयोग का कार्यालय स्थित है वह प्रतिबंधित क्षेत्र है और वहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया।
हालांकि, उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय, राजभवन और सीएम आवास जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के करीब स्थित इलाके में सड़क यातायात बाधित करने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा, "हमने उन लोगों की पहचान कर ली है जिनके उकसावे पर अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के पास एकत्र हुए और बेली रोड पर यातायात बाधित किया। सुरक्षाकर्मियों ने सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है।"
BPSC Protest News: कल होगी कोर्ट में सुनवाई
पुलिस बीपीएससी अभ्यर्थियों को भड़काने के आरोप में पटना के दो शिक्षकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों को राजधानी के बाहर से लाया गया था और कुछ अन्य राज्यों से भी आए थे।
बता दें कि आज (30 जनवरी) बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के पास जमा हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान दो-तीन छात्र घायल भी हुए। परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर 31 जनवरी को सुनवाई होने वाली है।
अगली खबर
]JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र 1 समाप्त; कब आएगा रिजल्ट? जानें क्वालिफाइंग कटऑफ, मार्क्स बनाम पर्सेंटाइल
सत्र 1 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि जेईई मेन 2025 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए। इस संबंध में जानकारी उम्मीदवारों के लिए इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा